KL Rahul named captain of south africa odi series: केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. उप कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत निभाएंगे. 15 सदस्यीय भारत की वनडे टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी.