संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, रासायनिक युद्ध के तमाम पीड़ितों के स्मृति दिवस पर, रासायनिक हथियारों का उन्मूलन करने के लिए, निर्णायक वैश्विक कार्रवाई किए जाने का आहवान किया है. उन्होंने साथ ही आगाह भी किया है कि रासायनिक हथियारों का फिर से वजूद में आना, दशकों की कड़ी मेहनत से हासिल की गई प्रगति के लिए ख़तरा है.