MEA On Russian Oil: भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों से व्यापारिक तनाव चरम पर था। प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच हुई हालिया बातचीत के बाद 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया गया है। हालांकि, ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक समझौते का ऐलान करते हुए दावा किया था कि नई दिल्ली अब रूसी तेल नहीं खरीदेगी। इसके बदले ही उन्होंने भारतीय सामानों पर लगे दंडात्मक टैरिफ को भी कम किया था