राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, “भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल हरियाणा के अंबाला का दौरा करेंगी, जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी।” राफेल विमानों का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था, जो 7 मई को पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू किया गया था