उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लड़ाकू विमान राफेल पर नींबू-मिर्ची वाली टिप्पणी को लेकर विवाद में घिर गए। यूपी से लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों तक उनके बयान पर चर्चा शुरू हो गई। बीजेपी उनके बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है और इसे देशविरोधी मानसिकता का हिस्सा बता रही है।