#NarendraModi: PM मोदी का गुरुवार को सिक्किम दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री को सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने पर गंगटोक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। जिसके बाद पीएम पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वर्चुअली जुड़े और जनता को संबोधित किया। साथ ही पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया इसमें नामची में ₹750 करोड़ से अधिक की लागत वाले 500 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल शामिल है।