शादियों का महत्व केवल दो दिलों के मिलन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब ये भव्य आयोजन लग्जरी, ताकत और प्रभाव का प्रदर्शन बन गए हैं। दुनिया भर की अरबपतियों, सेलिब्रिटी और रॉयल परिवारों ने अपनी शादियों को राजसी जश्न के रूप में मनाया है, जिनमें शामिल हैं हजारों मेहमान, अंतरराष्ट्रीय सितारों का मनोरंजन, शाही कपड़े और लाखों डॉलर के बजट। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में किसका नाम शामिल है।