पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया कि शादी के मेहमानों को ले जा रही बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड के महुआदनर आ रही थी। रास्ते में बस पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सभी पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया