(खबरें अब आसान भाषा में)
रचिन रवींद्र ने टेस्ट मैच में वनडे की तरह पारी खेलकर खूब तारीफ बटोरी. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन 139 गेंदों पर नाबाद 165 रन बनाए. दूसरे छोर से हेनरी निकोल्स ने भी जमकर बल्लेबाजी की और 150 रन बनाकर नाबाद लौटे.