ग़ाज़ा पट्टी से यूक्रेन और उनसे परे अन्य देशों व क्षेत्रों में, युद्ध व हिंसक टकराव के कारण न केवल व्यापक पैमाने पर मौतें व विध्वंस हुआ है बल्कि जल प्रणालियों, कृषि योग्य भूमि और वनों जैसे प्राकृतिक संसाधन भी बर्बाद हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की गुरूवार को हुई एक बैठक में हिंसक टकरावों के दौरान पर्यावरण को पहुँच रहे नुक़सान की रोकथाम के विषय पर चर्चा हुई.