विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने चेतावनी दी है कि योरोपीय क्षेत्र में ख़सरा के मामलों में उछाल दर्ज किया गया है और पिछले एक वर्ष में इनकी संख्या बढ़ कर दोगुनी हो गई है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूगे ने आगाह किया कि ख़सरा फिर लौट आया है और यह नीन्द से जगाने वाली घंटी है.