नए साल की शुरुआत हो चुकी है और शेयर बाजार एक बार फिर अपने रिकॉर्ड हाई के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि जनवरी में कौन-से शेयर खरीदें, जिनसे 2026 में शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद हो? तो ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज की ये रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने जनवरी महीने में 10 ऐसे मजबूत शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है, जिनमें निवेशकों को 16% से लेकर 54% तक का शानदार रिटर्न मिल सकता है। इनमें बैंकिंग, फाइनेंस, टेलीकॉम, रिटेल, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर के स्टॉक शामिल हैं। तो आइए इन स्टॉक्स के नाम, इनके टारगेट प्राइस और इनके निवेश के पीछे के लॉजिक को समझते हैं।