भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी बयान में, भारत ने इन हमलों को अफगानिस्तान की संप्रभुता पर एक आक्रामक कृत्य करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। बयान में कहा गया कि पाक की ओर से किए गए हवाई हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई है और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। भारत ने इन हमलों में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया