(खबरें अब आसान भाषा में)
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने कहा है कि भारत को अपने पड़ोसी देश से सभी तरह के संबंध तोड़ देने चाहिए. गांगुली ने कहा कि यह कोई मजाक नहीं है. इनका हर साल यही काम होता है. अब ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.