अगर आप यूरोप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे पहले आपको वहां की वीजा प्रक्रिया और नियमों को अच्छे से समझ लेना चाहिए, जिससे आपका वीजा रिजेक्ट न हो। 2024 में यूरोप घूमने का वीजा पाना थोड़ा मुश्किल साबित हुआ, क्योंकि कई यूरोपीय देशों ने शेंगेन वीजा देने के नियम सख्त कर दिए थे। खासकर कुछ देशों की वीजा अस्वीकृति दर काफी ज्यादा रही, जिससे लोगों को वीज़ा मिलने में दिक्कतें आईं।