उत्तर प्रदेश के वाराणसी के अजगरा इलाके से विधायक त्रिभुवन राम के बड़े बेटे रोमिल की सिंगापुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही विधायक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना 13 फरवरी को दोपहर बाद विधायक त्रिभुवन राम को मिली। जानकारी होने के बाद आनन- फानन विधायक त्रिभुवन राम लखनऊ स्थित आवास के लिए रवाना हुए। वहां पत्नी स्नेह लता समेत सभी का रो- रोकर बुरा हार है। इधर, जौनपुर जनपद के चांदेपुर स्थित पैतृक घर पर भी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे