चीन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान यूनुस ने कहा था कि बांग्लादेश बंगाल की खाड़ी का “एकमात्र संरक्षक” है और उन्होंने सुझाव दिया कि बीजिंग बांग्लादेश का उपयोग भारत के “भूमि से घिरे” पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपने आर्थिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की एक्ट ईस्ट नीति को भारत की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बताया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि आसियान पूर्वोत्तर भारत से शुरू होता है