संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने यूक्रेन में हर दिन रूसी सैन्य बलों की बमबारी में मौत व विध्वंस के सिलसिले का तुरन्त अन्त किए जाने की पुकार लगाई है. बीते सप्ताहांत, देश के कई हिस्सों में घातक हमलों की लहर में तीन बच्चों समेत कम से कम 14 आम नागरिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.