पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान, कूटनैतिक मोर्चे पर ये आशा थी कि यूक्रेन में लड़ाई रुकने की दिशा में प्रगति सम्भव है. मगर, इसके बजाय, देश भर में रूसी सैन्य बलों के बेरोकटोक हमलों ने एक क्रूर वास्तविकता को उजागर कर दिया है. हिंसा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों हताहत हो रहे हैं और युद्ध से बदहाल यूक्रेन में मानव त्रासदी और गहरी हो गई है. रूसी इलाक़ों में भी यूक्रेन द्वारा किए जा रहे हमलों में आम नागरिकों की मौत हो रही है.