यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी समन्वयक माथियास श्माले ने रूसी सैन्य बलों द्वारा मिसाइल व लम्बी दूरी तक मार करने ड्रोन हमलों की एक और लहर की तीखी निन्दा की है और इन्हें तुरन्त रोके जाने की मांग की है. मंगलवार सुबह राजधानी कीव पर हुए हमलों में कम से कम आठ लोगों की जान गई है और चार बच्चों समेत 34 लोग घायल हुए हैं.