यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवतावादी अधिकारी माथियास श्माले ने यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात व्यापक पैमाने पर हुए हमलों में बच्चों समेत 13 लोगों के मारे जाने और 60 से अधिक के घायल होने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है. यूएन मानवाधिकार निगरानी मिशन ने ध्यान दिलाया कि यूक्रेन के आम नागरिक एक बार फिर इस युद्ध का ख़ामियाज़ा भुगत रहे हैं.