रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में किए गए एक हमले में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है, जिनमें अनेक वृद्ध आम नागरिक हैं, जो एक गाँव में अपनी पेंशन लेने के लिए एकत्र हुए थे. यूक्रेन में मानवीय सहायता समन्वयक ने इस हमले की कठोर निन्दा की है और क्षोभ जताया है कि लाखों आम नागरिक हर दिन एक पीड़ादायी वास्तविकता को जी रहे हैं.