यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने और वहाँ शान्ति स्थापना के लिए नए सिरे से शुरू किए गए कूटनैतिक प्रयासों और उनसे जगी आशाओं के बावजूद, वर्ष 2025, स्थानीय लोगों के लिए बहुत घातक साबित हुआ है. राजनैतिक एवं शान्तनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ठ अधिकारी कायोको गोटोह ने यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के हमलों में आम नागरिकों की बढ़ती संख्या के मुद्दे पर बुलाई गई सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है.