संयुक्त राष्ट्र, यूक्रेन पर रूस के पूर्ण स्तर के आक्रमण को चार वर्ष होने के अवसर पर उच्चस्तरीय डिबेट आयोजित करने के साथ, इस युद्ध को रोके जाने की अपील कर रहा है. यूएन महासभा ने भी यूक्रेन युद्ध पर अपना 11वाँ आपात विशेष सत्र आयोजित किया है. सुरक्षा परिषद भी यूक्रेन स्थिति पर विचार करने के लिए आज दोपहर बाद एक बैठक करेगी.
यूएन महासभा के आपात विशेष सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है…