अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफ़ाएल ग्रोस्सी ने चिन्ता जताई है कि यूक्रेन में युद्ध को चार वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह विश्व भर में परमाणु सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बना हुआ है. परमाणु स्थलों के नज़दीक लड़ाई की वजह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर जोखिम है और इसलिए उनके संगठन का ध्यान हर तरह से परमाणु हादसे को टालने पर केन्द्रित है.