24 फ़रवरी को यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के आक्रमण के तीन वर्ष पूरे होने पर वहाँ शान्ति व सुरक्षा को बहाल किए जाने के विषय पर लाए गए दो प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित किए गए हैं. यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को जनरल असेम्बली में दो अलग-अलग प्रस्तावों के मसौदे पेश किए, जिन्हें मतदान के बाद पारित किया गया है.