यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने रूसी सैन्य बलों के ड्रोन व मिसाइल हमलों में आम नागरिकों के मारे जाने, घरों के बर्बाद होने और हताहतों में बच्चों के शामिल होने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया. रविवार को शुरू होने के बाद क़रीब 12 घंटों तक चले हमलों में लगभग 600 ड्रोन, 46 क्रूज़ मिसाइल और पाँच रॉकेट के ज़रिए यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाया गया.