यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के आक्रमण के चार वर्ष जल्द ही पूरे हो रहे हैं, और युद्ध के साए में लाखों यूक्रेनी नागरिक अपने घरों में बिजली और तापन व्यवस्था (heating) बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने आगाह किया है कि इस संकट का महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण व आर्थिक स्थिति पर गहरा असर हुआ है.