अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक रफ़ाएल ग्रॉस्सी ने, एजेंसी के ‘बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स’ की बैठक को सम्बोधित करते हुए, यूक्रेन में बढ़ते परमाणु सुरक्षा जोखिमों के बारे में आगाह किया है. ग़ौरतलब है कि यूक्रेन में रूस के पूर्ण स्तर के आक्रमण से जारी युद्ध, हाल ही में, चौथे वर्ष में दाख़िल हो गया है.