बढ़ते वैश्विक संकटों, बढ़ती असमानताओं और अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं पर घटते भरोसे के बीच, संयुक्त राष्ट्र ने अपने कामकाज को अधिक कारगर, किफ़ायती और लोगों की ज़रूरतों के अनुरूप बनाने के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है. मार्च में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश द्वारा शुरू की गई यूएन80 पहल का उद्देश्य, संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली को तेज़, प्रभावशाली और बदलती दुनिया के लिए फिर से प्रासंगिक बनाना है.