मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में चुनावी सहयोग से लेकर, विवादित आबिये क्षेत्र में गश्त लगाने तक, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक लगातार अस्थिर माहौल में तैनात रहते हैं. मगर, घटते संसाधन और ड्रोन युद्ध जैसे नए ख़तरों से, शान्तिरक्षकों द्वारा समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता को चुनौती मिल रही है.