भारत में हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई मिशन, सितम्बर में यूएन महासभा के वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र के कारण व्यवस्तता के कारण, 22 नवम्बर को यूएन मुख्यालय में हिन्दी दिवस मनाने का एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क समय के अनुसार 13.15 पर शुरू होकर 15.00 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है.