फ़्राँस के नीस शहर में संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC3) अपने समापन की ओर अग्रसर है, जिससे ठीक पहले वहाँ एकत्र प्रतिनिधि राजनैतिक घोषणापत्र को अन्तिम रूप देने में जुटे हैं. जलवायु परिवर्तन और समुद्री संसाधनों में दर्ज की जा रही गिरावट से लघु द्वीपीय विकासशील देश सबसे अधिक प्रभावित हैं, और उनका प्रयास है कि वैश्विक महासागर संरक्षण के लिए नीतियों में उनकी चिन्ताओं व हितों का भी ध्यान रखा जाए.