संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि महिला अधिकारों की दिशा में सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई है, पहले से कहीं अधिक संख्या में लड़कियाँ स्कूलों में हैं, महिलाओं को सत्ता में प्रतिनिधित्व मिला है, मगर अब भी हर 10 मिनट में एक महिला की मौत अपने साथी या पारिवारिक सदस्य की वजह से हो रही है. मौजूदा रफ़्तार से महिलाओं के लिए अत्यधिक निर्धनता का उन्मूलन करने में 130 वर्ष का समय लगेगा. इसके मद्देनज़र, उन्होंने समान अधिकार सुनिश्चित किए जाने पर बल देते हुए ध्यान दिलाया कि जब महिलाएँ व लड़कियाँ आगे बढ़ती हैं, तो समाज की भी प्रगति होती है.