26 जून 2025 को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है. इस ऐतिहासिक दस्तावेज़ पर 1945 में 50 देशों ने हस्ताक्षर किए थे, यह केवल एक सन्धि नहीं थी, बल्कि युद्ध से जूझती दुनिया के लिए शान्ति, मानवाधिकार और सहयोग की एक नई राह थी. यूएन चार्टर आज भी, देशों को अन्य देशों की सम्प्रभुता का सम्मान करने और विवादों का समाधान बातचीत से करने का मार्ग दिखाता है. यह दस्तावेज़, आज 80 वर्षों बाद भी उतना ही प्रासंगिक है, शायद पहले से कहीं अधिक… यूएन न्यूज़ हिन्दी के साथ, इस विशेष प्रदर्शनी की एक नज़दीकी झलक…(वीडियो)
Ask ChatGPT