1 अक्टूबर को जारी Pew Research Center की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में युवा लोग सोशल मीडिया को डेमोक्रेसी के लिए ज्यादा अच्छा मानते हैं। सर्वे में शामिल सभी भारतीय वयस्कों में 66% ने सोशल मीडिया को डेमोक्रेसी के लिए अच्छी चीज बताया। वहीं 23% लोगों ने इसे बुरा बताया। 37 देशों के सर्वे में इसका मीडियन 55% पॉजिटिव और 35% नेगेटिव रहा।