17 साल के मुंबई के क्रिकेटर आयुष म्हात्रे ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी बल्लेबाजी का कायल बना दिया. म्हात्रे ने हाल में 176 रन की पारी खेली थी. उन्हें धोनी और सीएसके स्काउट्स ने आईपीएल ऑक्शन से पहले ट्रायल्स के लिए बुलाया है. सीएसके के चयन ट्रायल चेन्नई के सीएसकेएचपीसी नवलूर मैदान पर 17 से 22 नवंबर, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे.