स्टुअर्ट ब्रॉड को साउथ अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम का कंसल्टेंट कोच बनाया है. ब्रॉड इंग्लैंड के रहने वाले हैं जहां डब्ल्यूटीसी फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. ब्रॉड अपने घर की कंडीशन के बारे में प्रोटियाज गेंदबाजों को बताएंगे. साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है.