इसराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता लागू होने की ख़बरों के बाद, बड़ी संख्या में ग़ाज़ावासी उत्तरी इलाक़े की तरफ़ वापिस लौटने लगे हैं जिससे उधर जाने वाला मुख्य मार्ग भीड़ से भर गया है. इन हालात में, संयुक्त राष्ट्र सहायता दलों ने अकाल को फैलने से रोकने के लिए, इसराइल से ग़ाज़ा के लिए सभी सीमा चौकियों को खोलने की अपनी अपील दोहराई है.