यूएन मानवाधिकार उच्चचायुक्त वोल्कर टर्क ने दुनिया भर में जारी 120 टकरावों और युद्धों के मद्देनज़र, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से, मौलिक स्वतंत्रताओं और उन्हें बढ़ावा देने के लिए स्थापित संस्थानों की रक्षा के लिए आगे आने का आग्रह किया है. उन्होंने यह बचाव ख़ासतौर पर “अनिर्वाचित तकनीकी अभिजात्य” लोगों से किए जाने पर ज़ोर दिया है. इनमें डीआरसी से लेकर ग़ाज़ा और सूडान से लेकर यूक्रेन जैसे युद्ध व टकराव शामिल हैं.