बमों को ज़मीन पर गिराए जाने के बाद क्या होता है? कुछ में धमाका होता है, लेकिन बहुत सी आयुध सामग्री बिना विस्फोट के ही बिखरी रह जाती हैं. ये युद्ध की एक जानलेवा विरासत है. मौजूदा दौर में, कभी हिंसा की आंच में झुलसने वाले अनेक देशों में, ये घातक विस्फोटक फैले हुए हैं. इनमें लाओस भी है, जहाँ वियतनाम युद्ध के दौरान आठ करोड़ क्लस्टर बम गिराए गए थे, लेकिन उनमें से केवल एक फ़ीसदी को ही निष्क्रिय किया गया है. इस वीडियो में मिलिए आर्टिकल 22 की कैन्डाल सिल्वोनुक और शिल्पकारों से, जो विस्फोटकों में इस्तेमाल की गई की धातु व छर्रों से ब्रेसलेट, नेकलेस समेत आकर्षण आभूषण तैयार कर रहे हैं.