मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़के हिंसक टकराव के कारण तेल और गैस की क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आए अवरोध का असर दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है. इस बीच, जलवायु परिवर्तन मामलों के लिए यूएन के शीर्ष अधिकारी ने आगाह किया है कि बाज़ार में वैसी ही अस्थिरता उभर रही है, जैसेकि यूक्रेन युद्ध के दौरान देखी गई थी. उनके अनुसार, यह संकट नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को दर्शाता है.