विश्व भर में, लम्बे समय से अनेक हिंसक टकराव धधक रहे हैं और उनका कोई अन्त नज़र नहीं आ रहा है. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को जिनीवा में मानवाधिकार परिषद के सत्र के पहले दिन अपने सन्देश में क्षोभ जताया कि युद्ध के लिए उकसाने वाले, वैश्विक व्यवस्था के प्रति तिरस्कार दर्शा रहे हैं और आम नागरिकों के बुनियादी अधिकारों को कुचल रहे हैं.