चमचमाती डिजिटल स्क्रीन और अन्तहीन ऑनलाइन फ़ीड्स के दौर में भी, रेडियो आज भी ख़ामोशी से लेकिन मज़बूती के साथ लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है. हर साल 13 फ़रवरी को मनाया जाने वाला ‘विश्व रेडियो दिवस’, उसी ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब 80 वर्ष पहले संयुक्त राष्ट्र रेडियो ने पहली बार अपना प्रसारण शुरू किया था.