संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष जलवायु अधिकारी ने सोमवार को आगाह किया कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधा का असर दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है. मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण तेल और गैस की क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है, जिससे बाज़ार में वैसी ही अस्थिरता उभर रही है जैसी यूक्रेन युद्ध के दौरान देखी गई थी.