विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अटलांटिक महासागर में एक यात्री क्रूज़ जहाज़ पर घातक ‘हंटावायरस’ के प्रकोप से, अन्तरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए उपजी चिन्ताओं के बीच सचेत किया है कि यह एक गम्भीर, मगर सीमित दायरे में हुई घटना है. यूएन एजेंसी के अनुसार, फ़िलहाल किसी अफ़रातफ़री या फिर यात्रा पाबन्दियों की कोई आवश्यकता नहीं है.