(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राज्य अमेरिका और यमन में हूथी विद्रोहियों के बीच युद्धविराम पर हुई सहमति, पिछले कई वर्षों से युद्ध का दंश झेल रहे देश में शान्ति प्रक्रिया को फिर जीवित करने का एक अहम अवसर है. यमन के लिए यूएन के विशेष दूत हैंस ग्रुंडबर्ग ने सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है.