सैन्य हमलों में तेज़ी, मानवीय सहायता पर थोपी गई पाबन्दियों और अन्तरराष्ट्रीय समर्थन में आई कमी के बीच म्याँमार, एक गहरी मानवीय आपदा के गर्त में धँसता जा रहा है. मानवाधिकार मामलों के लिए यूएन के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को अपनी चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि इन परिस्थितियों में लाखों लोग भुखमरी व हताशा की ओर बढ़ रहे हैं.