(खबरें अब आसान भाषा में)
म्याँमार में लगातार आ रहे भूकम्प के झटकों से लोगों में डर बना हुआ है, जहाँ 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भूकम्प के एक महीने बाद भी, लाखों लोग मानवीय सहायता पाने के लिए बुरी तरह जूझ रहे हैं. इस भूकम्प में 3 हज़ार 800 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी और 5 हज़ार 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.