पहले से ही एक गम्भीर संकट से जूझ रहे म्याँमार में आए शक्तिशाली भूकम्प की वजह से बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और इससे मानवीय हालात और जटिल होने की आशंका है. इसके मद्देनज़र, म्याँमार में यूएन के रैज़ीडेंट कोऑर्डिनेटर व मानवतावादी समन्वयक मार्कोलुइजी कॉर्सी ने यंगून शहर से यूएन न्यूज़ हिन्दी के साथ एक बातचीत में कहा कि देश को इस आपदा से उबारने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को हरसम्भव समर्थन प्रदान करना होगा.